पटमदा में हाईवा की ठोकर से युवक की मौत, विरोध में 8 घंटे तक रहा सड़क जाम

बाईपास की सभी सड़कें बंद, स्कूली बच्चों समेत हर वर्ग के लोग परेशान

3 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा के बाद हटा जाम

पटमदा: पटमदा के जलडहर में पेट्रोल पंप के समीप हुई सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक को बालू लदे हाईवा ने सुबह सवा 7 बजे रौंद दिया। सूचना मिलते ही युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने टाटा -पटमदा मुख्य सड़क को सुबह 8 बजे से जाम कर दिया। वाहनों का आवागमन ठप है। कुछ यात्री बसों भुईयांसिनान से भूला रोड होते चली लेकिन पटमदा की बेलटांड़ – जोड़सा रोड, बेलटांड़- रघुनाथपुर मुख्य सड़क, जलडहर, गाड़ीग्राम समेत आसपास की सभी सड़कों को ग्रामीणों द्वारा जाम किए जाने से स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण 10 लाख रुपये मुआवजा मांग रहे हैं और गाड़ी मालिक के प्रतिनिधि पटमदा थाना में बैठक कर रहे हैं। लावा पंचायत के मुखिया कानूराम बेसरा ने बताया कि मुआवजा मामले में गाड़ी मालिक चौका निवासी मिथुन सोरेन के प्रतिनिधि की ओर से किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से आंदोलन खत्म नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि गाड़ी मालिक की प्रतीक्षा की जा रही है और उनके साथ वार्ता के बाद ही जाम खत्म हो सकता है। ऐसी चर्चा है कि 3 लाख 50 हजार रुपये पर बात बनी है पर नकद भुगतान के बाद ही मामला सुलझेगा।

घटनास्थल पर सैकड़ों महिलाएं – पुरुष लाठी डंडे के साथ मौजूद हैं। आक्रोशित लोग बाइक सवार को भी रोक रहे हैं। मौके पर मौजूद पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि मृतक गंगासागर टुडू दो भाइयों में बड़े थे और उनके माता -पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दोनों भाई साथ में रहते थे। मृतक अविवाहित थे और उनकी मौत से छोटे भाई हेमसागर दहाड़ मारकर रो रहे थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत