कुड़मी आंदोलन से रेल यातायात अस्त-व्यस्त, 53 ट्रेनें प्रभावित, टाटानगर से 17 रद्द

हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर भारी असर, कई ट्रेनें डायवर्ट, सैकड़ों यात्री परेशान

मुख्य बिंदु:

कुड़मी समाज के आंदोलन ने टाटानगर और हावड़ा-मुंबई रूट पर यातायात को किया प्रभावित

17 ट्रेनें टाटानगर से रद्द, 18 ट्रेनों का रूट बदला गया

13 ट्रेनों की यात्रा दूरी की गई कम

250 से ज्यादा यात्रियों के टिकट हुए रिफंड

यात्रियों को रेलवे ने खिचड़ी-चोखा खिला कर की मदद

जमशेदपुर: कुड़मी कोआदिवासी में शामिल करने की मांग को लेकर कुर्मी समाज की ओर से किए गए आंदोलन की शुरुआत शनिवार को सीनी स्टेशन से हुई, लेकिन बाद में आंदोलनकारियों ने सोनुवा, गम्हरिया, और गालूडीह में भी रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। इससे हावड़ा, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली जैसी महत्वपूर्ण रूट की ट्रेनें प्रभावित हुईं।

रेलवे ने ट्रेनों को चाकुलिया, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, सीनी और राउरकेला जैसे स्टेशनों पर घंटों रोके रखा, फिर वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया।

कुड़मी आंदोलन का रेलवे पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। यात्रियों को न सिर्फ असुविधा का सामना करना पड़ा बल्कि बड़ी संख्या में ट्रेनों का रद्द और डायवर्ट होना रेलवे के लिए भी चुनौती बन गया है। रेलवे प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों से संयम बरतने की अपील कर रहा है।

वंदे भारत ट्रेन के यात्री हुए परेशान

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन पर फंसी रही.रेलवे ने यात्रियों को खिचड़ी और चोखा परोसा.कानूनी प्रावधान के तहत राजधानी, दुरंतो और वंदे भारत के लेट होने पर खाना उपलब्ध कराना अनिवार्य होता है.स्टेशन पर मौजूद अवैध हॉकरों ने भी यात्रियों को नाश्ता बेचकर राहत दी

वंदे भारत ट्रेनें वापस लौटीं

टाटानगर-पटना वंदे भारत को मुरी स्टेशन से खाली वापस लाया गया बरहमपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन को कांड्रा से वापस टाटानगर लौटाया गया.नीलांचल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को भी डायवर्ट किया गया

आज भी रहेंगी ये ट्रेनें रद्द

हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस

खड़गपुर-टाटानगर इंटरसिटी

झाड़ग्राम-धनबाद पैसेंजर

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुताबिक, गालूडीह में देर शाम तक ट्रैक जाम रहा। अगर आंदोलन रविवार को भी जारी रहता है, तो और ट्रेनें रद्द की जा सकती हैं।

नोट: अपनी ट्रेन की स्थिति जानने के लिए IRCTC या रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत