जमशेदपुर में हादसा : सीढ़ी से गिरकर जैप-6 के जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जमशेदपुर : शहर में सीढ़ी से गिरने के कारण हुई मौत का एक और मामला सामने आया है। बुधवार देर रात सोनारी इलाके में जैप-6 (झारखंड आर्म्ड पुलिस) के जवान आलोक कुमार (36) की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक, जवान आलोक कुमार सोनारी सीपी क्लब के पास अपने घर में थे। देर रात अचानक जोरदार आवाज और उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग बाहर आए। तब देखा कि आलोक कुमार सीढ़ी से नीचे गिर गए हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में परिजन और पड़ोसी उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों में मातम

आलोक कुमार की मौत की खबर से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। घर पर मातम पसरा हुआ है। परिजन बार-बार यही कह रहे हैं कि अचानक हुई इस दुर्घटना को वे समझ नहीं पा रहे।

पुलिस और एसोसिएशन सक्रिय

घटना की जानकारी मिलते ही जैप-6 एसोसिएशन के सदस्य भी टीएमएच पहुंचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली। इधर, पुलिस ने परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत (यूडी केस) दर्ज कर लिया है।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

शहर में सीढ़ी से गिरने से होने वाली दुर्घटनाएं और मौतें लगातार सामने आ रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से विशेषज्ञ घरों में रेलिंग और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत