एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बारीडीह में जमीन विवाद के कारण युवक की हत्या

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बारीडीह में रविवार सुबह जगदीश हेंब्रम (26) नामक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। घटना का कारण विवादित जमीन बताया जा रहा है।

घटनाक्रम के अनुसार जगदीश हेंब्रम की पत्नी घर की जरूरतों के लिए लकड़ी लेने निकली थी। इसी दौरान दोनों पक्ष के बीच विवाद की शुरू हुआ। इसके बाद हाथापाई होने लगी। आरोपियों ने तलवार, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में जगदीश हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह विवाद लगभग 16 बीघा जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने बुद्धू हेंब्रम, कोंडा हेंब्रम, सनातन हेंब्रम और सरकार हेंब्रम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। धरना प्रदर्शन भी किया गया और प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई कि ऐसे अपराधियों को बख्शा न जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र की शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन गई है।

पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। साथ ही मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डीएवी बिष्टुपुर में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए 285 शिक्षक

नई सीख को कक्षा में लागू करने की अपील, झारखंड जोन-ई के सात स्कूलों के शिक्षक हुए शामिल जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में...

अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में, जांच तेज

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस...

पीएम मोदी ने बताया, पिछले 12 वर्षों में कैसे मजबूत हुआ भारत का रक्षा तंत्र, स्वदेशी तकनीक को मिला बड़ा बढ़ावा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता की दिशा में पिछले 12 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत