जमशेदपुर के साकची श्री श्री शीतला माता मंदिर में भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियाँ शुरू

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर परिसर में इस वर्ष भी परंपरागत उल्लास और श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।

पूजा की शुरुआत भूमि पूजन से हुई, जिसका आयोजन मंदिर समिति के अध्यक्ष रितेश बाजपेई की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य जजमान के रूप में पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में निर्भय सिंह, सुधांशु ओझा, रघुनाथ पांडे, रामबाबू सिंह,अभिषेक चौबे, मनोज बाजपेई, अमन बाजपेई, अभिषेक बाजपेई, अनुपम सिन्हा, पप्पू शुक्ला, आशुतोष सिंह, जितेंद्र पटेल, लीना चौधरी, संतोष सिंह, रणजीत सिंह, समर किशोर, कुमारी विनित, अभिषेक सिंह, सुमित कुमार, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, शुभम कुमार, रोनाल्ड जोसेफ, उमेश सिंह, विनोद भगत, मनोज दास, चाडी मंडल समेत सभी मान्य सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समिति ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को भव्य रूप दिया जाएगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन भक्ति संध्या, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

महाअष्टमी और महानवमी पर विशेष हवन एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया जाएगा।

विजयादशमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का भी प्रतीक है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर : ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा आंदोलन...

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर दे दी जान

चाईबासा। मामूली बात को लेकर हुए घरेलू विवाद में पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो गांव निवासी 32 वर्षीय हरिचरण जोंको ने फांसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत