झारखंड में अपराध बेलगाम, सरकार केवल लूट में व्यस्त : रघुवर दास

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

रघुवर दास ने कहा कि आज पूरा झारखंड अपराध की गिरफ्त में है। हत्या, लूट, चोरी और आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। “राज्य में अपराधियों का हौसला बुलंद है और पुलिस लाचार नजर आ रही है। सरकार केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग तक सीमित हो गई है। अपराधियों को पकड़ने और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में पुलिस नाकाम है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं पर नहीं है। उन्होंने कहा, “झारखंड सरकार केवल बालू, कोयला और खनिज की लूट में लगी हुई है। राज्य में क्या हो रहा है, इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रशासन की उदासीनता के कारण हर जिले में अपराध बढ़ रहे हैं और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।”

घाटशिला उपचुनाव पर भी साधा निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान रघुवर दास ने आगामी घाटशिला उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की जनता सरकार को करारा सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि घाटशिला झारखंड से बाहर नहीं है और इस बार उपचुनाव में जनता अपनी नाराजगी साफ तौर पर जताएगी।

राजनीतिक माहौल गरमाया

रघुवर दास के इस बयान से स्पष्ट है कि भाजपा घाटशिला उपचुनाव को लेकर आक्रामक रणनीति अपना रही है। वहीं, उनके आरोपों से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

झारखंड के गिरिडीह में साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

गिरिडीह, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव और सरकारी वाहन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत