पलामू में नक्सली घटना के बाद हाई अलर्ट पर सरायकेला पुलिस

जमशेदपुर : झारखंड के पलामू में हुए नक्सली घटना के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट जारी किया है। इसी कड़ी में सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने गुरुवार को जिले के घने जंगलों में नक्सलियों और पीएलएफआई माओवादियों के खिलाफ सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक के आदेश पर शुरू किया गया।

तेज बारिश के बावजूद जवानों का मनोबल ऊँचा रहा और सुरक्षा बल जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश में जुटे रहे। सुरक्षाबलों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखना है। लगातार हो रही बारिश ने अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया है लेकिन जवान किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। जिले के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल की पैनी नजर है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की...

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत