चौका में दस वर्षों के बाद फिर खुलेगी डिवाइन विद्युत लिमिटेड कंपनी

पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आयोजित जनसुनवाई में बनी सहमति

कंपनी के दिवालिया होने के बाद एनसीएलटी से शाह स्पंज ने किया अधिग्रहण

चांडिल : सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के चौका थाना अंतर्गत पलगम गांव में स्थापित डिवाइन विद्युत लिमिटेड कंपनी के फिर से खुलने के आसार नजर आने लगे हैं। मंगलवार पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय लोगों एवं जमीन दाताओ ने हिस्सा लिया और कंपनी को पुनः चालू कराने में अपनी स्वीकृति प्रदान की।

हालांकि जमीन दाताओं ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी जिसे प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया। जन सुनवाई में जिले के एडीसी हर्षवर्धन कुमार, प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय निदेशक जितेंद्र सिंह, पर्यावरण वैज्ञानिक प्रियंका सिंह, कंपनी के अधिकारी गण सहित सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। मालूम हो कि उक्त कंपनी में बीस मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता था। मगर कुछ स्थानीय विवाद के कारण कंपनी पिछले करीब दस वर्षो से बंद पड़ी थी। कंपनी के दिवालिया होने के बाद एनसीएलटी से शाह स्पंज ने बोली लगाकर कंपनी का अधिग्रहण किया है। अब एक बार फिर से कंपनी की रौनक लौटने की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों ने बगैर किसी विरोध के नए प्रबंधन का स्वागत किया। कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर जायज मांगों को यथासंभव पूरा किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान मौजूद एडीसी ने भरोसा जताया कि कंपनी के पुनः खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ग्रामीणों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा है पाटलिपुत्र स्टेशन की घटना: आरजेडी

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पाटलिपुत्र स्टेशन में तोड़फोड़ की घटना, दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक, कोलकाता...

सुनसुनिया जंगल के पास हाथी ने वायर मैन को कुचला, झारग्राम रेफर

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। राजाबासा जंगल और आसपास के इलाकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत