राजद नेता राधे यादव का निधन

जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता राधे प्रसाद यादव का सोमवार की सुबह चार बजे टाटा मेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार के दोपहर तीन बजे स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में किया जाएगा। वह अपने पीछे बेटा सुनील यादव, दो बेटियां एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

राधे प्रसाद यादव के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल नेता कमलदेव सिंह, मंजर अमीन, जोगिंदर यादव, कश्मीर सिंह यादव समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, अरमिंदर सिंह मिंदे ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जोगिंदर यादव ने बताया कि दोपहर दो बजे राधे यादव के पार्थिव शरीर को एग्रिको बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने स्थित जिला राजद मुख्यालय में नेताओं एवं आम लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। राधे यादव टाटा स्टील में पदाधिकारी रहे हैं। 1995 में जनता दल एवं 2000 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे।उनकी पहचान पूरे राज्य में कर्मठ इमानदार एवं सत्यवादी नेता के रूप में रही है।

अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार तथा चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति दें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह मनाएगा रजत जयंती, 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश करेंगे बच्चे, मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी व विशिष्ट अतिथि होंगे सौरभ तिवारी जमशेदपुर: सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस...

समस्याओं के त्वरित समाधान को पुलिस की पहल, कोई भी फरियादी ग्रामीण एसपी से कर सकता फरियाद

हर सप्ताह सुबह 10:00 बजे से घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में लोग अपनी शिकायतें व समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे, ग्रामीणों से अपील- इस अवसर का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत