ईद उल मिलाद पर विधि व्यवस्था को लेकर बैठक, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : ईद उल मिलाद के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में आवश्यक नागरिक सुविधाएं, आवश्यकतानुरूप बेरिकेडिंग हेतु नगर निकायों तथा जुलूस की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

उपायुक्त ने कहा कि नागरिक सुविधा जैसे पेयजल, बिजली, साफ-सफाई आदि की समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर निकाय प्रशासन यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें । अंचल अधिकारी-थाना प्रभारी संबंधित आयोजन समिति के साथ थाना स्तर पर बैठक कर जिला प्रशासन की भावनाओं से अवगत करायें । एहतियातन कदम उठाते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त नियुक्ति के साथ-साथ सीसीटीवी, ड्रोन आदि से भी मॉनिटरिंग करें । निर्धारित रूट में ही जुलूस निकालें, इसमें किसी भी प्रकार से डायवर्जन की अनुमति नहीं होगी। असामाजिक तत्वों के कृत्य से किसी की धार्मिक आस्था एवं भावनायें आहत नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें । सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें ।

उन्होने कहा कि जिले में सभी त्यौहार सोहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसमें सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों तथा समाज की नुमाइंदगी करने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कोई भी त्योहार या जुलूस इस तरह मनायें या निकालें कि हमारा जिला दूसरे जिलों के लिए मिसाल बनें। प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी इस जिले की अच्छी छवि है ।

रूरल एवं सिटी एसपी ने कहा कि जुलूस के रूट का सीसीटीवी. ड्रोन से निगरानी के साथ- साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। अतिरिक्त बल के प्रतनियुक्ति की भी अगर आवश्यकता होगी तो जरूरी कदम उठाये जाएंगे । थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि डीजे संचालकों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायें । जुलूस मार्ग को सभी थाना प्रभारी सर्विलांस में रखें ।

बैठक में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सभी डीएसपी व शहरी क्षेत्र के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित एक किराए की इमारत को खाली करना शुरू...

मानगो कुंवर बस्ती में बच्चा चोरी की आशंका से हंगामा, दो महिलाएं पुलिस हिरासत में

Jamshedpur news : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत