एक माह में 49764 कार्डधारियों का नाम डिलिट किया गया, तीन माह में 2476 लोगों ने सरेंडर किया राशन कार्ड

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं नाम हटाने का कार्य लगातार जारी है। इस अभियान के तहत अगस्त माह में 49764 राशन कार्डधारियों का नाम डिलिट किया गया । ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संदिग्ध आधार प्रविष्टियों में 15,615 नाम हटाए गए, वहीं आरसीएमएस (18 वर्ष से कम आयु एवं 100 वर्ष से ज्यादा आयु के एकल सदस्य कार्डधारी) के 1,022 नाम हटाए गए हैं। छह महीना या इससे ज्यादा समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले मौन राशन कार्डधारियों जिनका नाम डिलिट किया गया उनकी संख्या 31,855 है, जबकि 1,023 डुप्लिकेट लाभुकों का भी नाम हटाया गया।

बता दें कि पिछले तीन माह में 2,476 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर करने का आवेदन दिया, जिनमें 2,148 नाम हटाए जा चुके हैं। अगस्त माह में 249 का नाम राशन कार्ड से हटाया गया।

उपायुक्त ने कहा कि अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं सत्यापन वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि अपात्र राशन कार्डधारी शीघ्र अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें। यदि किसी ने गलती से राशन कार्ड बनाए रखा है तो स्वयं पहल कर सरेंडर करें। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जांच के क्रम में अपात्र राशन कार्डधारियों के पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत हुई, इलाके में दुर्गंध फैली और प्रशासन ने जांच शुरू की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत