आदि कर्मयोगी अभियान : तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

जमशेदपुर : सोन मंडप, सिदगोड़ा में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी सचिदानंद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण हॉल को आंगन का स्वरूप प्रदान करते हुए गोलाकार संरचना में दीप प्रज्ज्वलित की गई, जिससे सहभागिता एवं सामूहिकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी प्रशिक्षणार्थियों को आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य, इसके लक्ष्यों तथा सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों पर कार्य किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान यह भी चर्चा की गई कि किस प्रकार विभिन्न विभागों की आपसी सहभागिता एवं समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। मास्टर ट्रेनरों की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि वे इस अभियान के मुख्य वाहक होंगे, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने प्रखंडों में अन्य कर्मयोगियों को तैयार करेंगे और अभियान की गतिविधियों को धरातल तक ले जाएंगे।

आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि मास्टर ट्रेनर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जनजातीय समुदाय के विकास में एक ठोस परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में ओडिशा विजिलेंस ने आईटीडीए के इंजीनियर को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 7 जून (आईएएनएस)। ओडिशा विजिलेंस ने रविवार को कंधमाल जिले के बालीगुड़ा स्थित इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठनाथ...

आनंद दुबे ने सीएम रेवंत रेड्डी को नसीहत दी, बोले- भारत एक खूबसूरत गुलदस्ता, राज्यों के आधार पर बांटने की कोशिश न हो

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयानों, परिसीमन (डिलिमिटेशन) के मुद्दे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत