जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह मर्सी अस्पताल के पास अचानक एक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी जलकर खाक हो गई । बताया जा रहा है की विजय मुंडा नामक व्यक्ति स्कूटी लेकर ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। वे पेट्रोल पंप से दो लीटर पेट्रोल भी भरवाए थे। मर्सी अस्पताल के पास अचानक गाड़ी रुक गई। उन्होंने स्कूटी को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन अचानक स्पार्क करके गाड़ी में आग लग गई। हलाकी स्कूटी चालक और स्थानीय लोगों ने मिट्टी और बालू से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते पूरी गाड़ी चलाकर खाक हो गईं। उसके सामने ही पुलिसकी गाड़ी थी। उन लोगों ने भी प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। उनके द्वारा दमकल को भी सूचना दी गई। सूचना पर दमकल आया, तब तक गाड़ी पूरा जलकर राख हो गई।

