जमशेदपुर : पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू ग्रीन सिटी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरुआत हो गया। स्वर्ण रेखा नदी से जल लाकर आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें जिला परिषद श्रीमती कविता परमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजू सामंत मुख्य रूप से शामिल हुए। अब सोमवार 25 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रत्येक दिन 3:00 से 7:00 बजे तक कथा का आयोजन किया गया है जिसमें प्रत्येक दिन श्री वृंदावन धाम से कथा वाचक के कथा, के साथ-साथ अलग-अलग झांकी का आयोजन किया जाएगा। इस कथा पान में पांच हजार लोगों के बैठने का व्यवस्था की गयी है। 7 दिन कथा के बाद यानी 1सितंबर दिन सोमवार को सुबह हवन के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया है ।इस पूरे कार्यक्रम के जजमान एवं आयोजक श्री नीलकमल एवं श्रीमती कंचन वाला है।


