गोपाल पाठा के परिवार ने फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
कोलकाता : 1946 के कलकत्ता दंगे के समय हिंदुओं की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोपाल मुखर्जी उर्फ गोपाल पाठा के परिवार ने फ़िल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ महानगर के बहूबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है इस फिल्म में गलत तथ्यों को पेश करके गोपाल पाठा की छवि विकृत करने की कोशिश की गई है। गोपाल पाठा के चरित्र को रूपहले पर्दे पर पेश करने से पहले परिवार से अनुमति भी नहीं ली गई। मालूम हो कि ‘द बंगाल फाइल्स’ बंगाल विभाजन से जुड़ी त्रासदी पर आधारित है, जिसमें हिंदुओं के नरसंहार को दिखाया गया है।
