स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2: फिटनेस के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी

जमशेदपुर: आगामी 3 से 5 अप्रैल तक राजस्थान भवन, जमशेदपुर में स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2 को लेकर आज एक भव्य आयोजन कया जा रहा है। इस जोरदार तैयारी चल रही है।

आयोजन को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजन प्रमुख सुदेशना रॉय ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता कराना नहीं है, बल्कि झारखंड में फिटनेस को एक आंदोलन का रूप देना है। हम चाहते हैं कि हर युवा अपनी क्षमता को पहचाने, अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे और एक सकारात्मक जीवनशैली अपनाए।”

उन्होंने आगे कहा, कि “इस बार हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर प्रतिभागी को एक बड़ा और सम्मानजनक मंच मिले। अत्यंत किफायती प्रवेश शुल्क के साथ हमने इस प्रतियोगिता को हर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए सुलभ बनाया है, ताकि कोई भी प्रतिभा केवल संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए।”

बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार, भव्य ट्रॉफियां, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था भी की गई है, जिससे वे बिना किसी चिंता के अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि पूरे झारखंड से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि राज्य के फिटनेस स्तर को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा।”

इस प्रेस वार्ता में संजीव महतो, निशा, प्रिया कुमारी, डॉली सिंह, गणेश कांड, अमन पाठक, आनंद कुमार, संजीत कुमार एवं अनंत लोहरा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने हेतु अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों एवं फिटनेस प्रेमियों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत