रेल मंत्री ने कोलकाता मेट्रो के उद्घाटन समारोह के लिए ममता को आमंत्रित किया

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते तीन नए मेट्रो रूटों का उद्घाटन व जनसभा करने कोलकाता आ रहे हैं। 22 अगस्त को उनका कोलकाता से सटे दमदम में एक प्रशासनिक कार्यक्रम और इसके बाद जनसभा है। प्रधानमंत्री वहीं से कोलकाता के तीनों नए मेट्रो रूटों का उद्घाटन करेंगे। इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 अगस्त को कोलकाता में तीन मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया है।

रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, रेल मंत्री ने पिछली घटनाओं पर विवाद से बचने के लिए मुख्यमंत्री को इस बार पहले ही आमंत्रण पत्र भेज दिया है।

प्रधानमंत्री ग्रीन लाइन के सियालदाह-एस्प्लेनेड खंड, आरेंज लाइन के हेमंत मुखोपाध्याय (रूबी क्रासिंग)-बेलेघाटा खंड और येलो लाइन के नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर (हवाई अड्डा) खंड का उद्घाटन करेंगे। वैष्णव ने 14 अगस्त को ममता को लिखे पत्र में कहा, हम आपको उपरोक्त कार्यक्रम के लिए जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करते हैं।

हालांकि मुख्यमंत्री या राज्य सरकार ने अब तक पुष्टि नहीं की है कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं।

मालूम हो कि इससे पहले पीएम मोदी ने जब पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलने वाली देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया था तब ममता अंतिम समय में आमंत्रित किए जाने का आरोप लगाते हुए उसमें शामिल नहीं हुई थीं।

इधर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उद्घाटन समारोह के समय पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि लंबे समय से लंबित परियोजनाओं का अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उद्घाटन किया जा रहा है।

दूसरी ओर, राज्य की मुख्य विपक्षी और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने तृणमूल के आरोप को खारिज करते हुए मेट्रो परियोजनाओं में देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व-पश्चिम मेट्रो गलियारा (ग्रीन लाइन) सहित बंगाल में रेलवे की 43 परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं और राज्य सरकार से असहयोग के कारण देरी हुई है।

उन्होंने कहा कि चिंगरीघाटा में आरेंज लाइन का निर्माण इसी वजह से लंबे समय से रुका हुआ है। अन्यथा, इसे साल्टलेक सेक्टर 5 से जोड़ा जा सकता था। भट्टाचार्य ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति वांछनीय होगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा 22 अगस्त को कोलकाता मेट्रो के तीन खंडों के उद्घाटन के साथ भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो कही जाने वाली ग्रीन लाइन में करीब 16 किलोमीटर लंबी ईस्ट- वेस्ट मेट्रो पूरियोजना पूरी तरह से चालू हो जाएगी, जो हावड़ा मैदान को साल्टलेक सेक्टर 5 से जोड़ेगी। साथ ही कोलकाता हवाई अड्डे को मेट्रो लिंक मिलेगा।

प्रधानमंत्री अगले हफ्ते कोलकाता में तीन नए मेट्रो रूटों का करेंगे उद्घाटन

विवाद से बचने के लिए रेल मंत्री ने इसबार मुख्यमंत्री को पहले ही भेजा आमंत्रण पत्र

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

छात्रों के लिए तैयार होगा प्लान बी, सिविल सेवा के साथ हम वैकल्पिक करियर भी सिखाएंगे : अवध ओझा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर शिक्षाविद् अवध ओझा ने कहा कि अब नए एकेडमिक मॉडल का विस्तार हो रहा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जम्मू-कश्मीर में पीएमईजीपी लोन घोटाले पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ा कदम...

तृणमूल के बागी गुट ने त्रिपुरा की एनसीपीआई में शामिल होने का प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर को सौंपा

नई दिल्लीकोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के बागी और बहुमत वाले गुट ने संसद के निचले सदन में तृणमूल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत