परसुडीह में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में 5 साल की आदिवासी बच्चही के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। घटना की जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर खान और गणपति करूवा ने दी। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों ने उन्हें फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बीते शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है। परिवार वालो ने बताया कि मेरी बेटी की तबीयत नहीं ठीक होने के कारण उसे लेकर डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने मौसम को देखते हुए तबीयत खराब होने की बात कही और उसे बुखार की दवा दी गई। ठीक नहीं होने पर जब आज बच्चे की मां ने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने होश उड़ा देने वाली बात कही। उन्होंने बताया मुझे सुसेन हेंब्रम ने घर के पीछे ले जाकर गलत काम किया, जिसके बाद वे तुरंत परसुडीह थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा। हालांकि पुलिस पहले तो मामला दर्ज करने में टालमटोल करती रही मगर जेएलकेएम नेताओं ने जब दबाव बनाया तब पुलिस बच्ची को मेडिकल जांच में भेजने को तैयार हुई.।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच कर रही है।
