उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद

धालभूमगढ़ : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज प्रखंड भ्रमण के क्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत अंतर्गत बाबईदा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में बुनियादी सेवाओं की स्थिति, सरकारी योजनाओं की पहुंच एवं क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। खड़िया जनजाति बहुल इस गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा ।

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय बाबईदा का निरीक्षण किया और कक्षा संचालन, नामांकन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन वितरण तथा शिक्षण सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी। नवनिर्मित विद्यालय भवन में विद्युत कनेक्शन लंबित पाए जाने पर दो दिनों के भीतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई एवं शौचालय की नियमित उपयोगिता सुनिश्चित करने का भी निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया।

बाबईदा में आंगनबाड़ी केंद्र अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों को दी जा रही पोषणयुक्त आहार, टीकाकरण स्थिति तथा शिक्षा पूर्व गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सीओ धालभूमगढ़ को निर्देश दिया कि स्थायी भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि की शीघ्र पहचान कर रिपोर्ट समर्पित करें ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। साथ ही पोषण ट्रैकिंग, बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं सहायिका/सेविका के कार्यों की भी समीक्षा की गई ।

उपायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा कर्मी की उपस्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था, रजिस्टर संधारण एवं लाभुकों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यक दवाओं का स्टॉक नियमित रूप से अपडेट रहे और स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सराकर की योजनाओं के लाभ से जुड़ी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा, पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना व अन्य पेंशन योजनाओं के लाभुक, पेयजल, सड़क, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की । ग्रामीणों द्वारा बताई गई व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम पंक्ति तक खड़ा व्यक्ति भी लाभान्वित हो सके।

मौके पर एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, बीडीओ श्रीमती बबली कुमारी, सीओ श्री समीर कच्छप, एमओआईसी समेत अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

केंद्र की योजनाओं से गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को मिला व्यापक लाभ : देवेश तिवारी

गिरिडीह, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और निगरानी के लिए बनाई गई दिशा कमेटी के सदस्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत