बर्मामाइंस में चोरी का उद्भेदन, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील के न्यू आर एंड डी साइट (लिंडे प्लांट मेन गेट के सामने) से चोरी और हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे की है, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट और पत्थर से हमला करते हुए मौके पर रखे प्रोजेक्ट मैटेरियल की चोरी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जुलाई को दोपहर लगभग तीन बजे, न्यू आर एंड डी साइट पर अचानक कुछ लोगों ने हमला किया और वहीं रखे लोहा पाइप समेत अन्य प्रोजेक्ट मटेरियल की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सघन छापामारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत चोरी कांड का उद्भेदन किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर 25 पीस लोहा के पाइप बरामद किए गए।चोरी में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया। पिंटू घोष, उम्र लगभग 23 वर्ष और विकास घोष उर्फ मुटरु, उम्र लगभग 19 वर्ष।
25 पीस लोहा का पाइप (प्रोजेक्ट कार्य में इस्तेमाल होने वाला महत्त्वपूर्ण मटेरियल)
बर्मामाइन्स थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि अंकित की बहन है। चोरी की इस घटना में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की तलाश जारी है। एफआइ दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
