लघु ऋण महिलाओं को आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रकल्प: राज्यपाल

जमशेदपुर : भारतीय विपणन विकास केंद्र (सीबीएमडी) एवं स्वदेशी जागरण मंच से संबद्ध स्वावलंबी झारखंड माइक्रो वेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) द्वारा शनिवार को माईकल जॉन प्रेक्षागृह में 13वां वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार थे। समारोह में 75 महिलाओं के बीच कुल 25 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और उद्यमी-सामाजिक कार्यकर्ता एसके बेहरा उपस्थित रहे।

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि स्वावलंबी झारखंड का यह प्रयास सराहनीय है, जो बैंकिंग तंत्र से वंचित वर्ग, विशेषकर महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण देकर स्वरोजगार की राह खोलता है। उन्होंने कहा कि बड़े ऋण की तुलना में छोटे ऋणों की वसूली चुनौतीपूर्ण होती है, फिर भी महिलाएं ऋण समय पर लौटाती हैं। उनका मानना है कि महिला समूहों को दिया गया ऋण शायद ही कभी एनपीए होता है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का उदाहरण देते हुए बताया कि यह बैंक अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रोन्नत हुआ है और पिछले 25 वर्षों से महिलाओं को सफलतापूर्वक ऋण दे रहा है। स्वावलंबी झारखंड को उन्होंने देश का पहला ऐसा माइक्रोफाइनेंस मॉडल बताया जिसमें समाज की भागीदारी है।

विधायक सरयू राय ने कहा कि स्वावलंबी झारखंड ने 5 लाख से शुरुआत कर 9 करोड़ तक की लघु ऋण उपलब्ध कराकर महिला उद्यमिता का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं, एसके बेहरा ने सुझाव दिया कि ऋण के साथ-साथ महिलाओं के कौशल विकास की भी व्यवस्था की जाए।

खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य व संस्था के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल 2012 में मात्र 50 महिलाओं के साथ शुरू हुई थी और आज 4000 से अधिक महिलाओं को ऋण दिया जा चुका है। यह मंच स्वदेशी जागरण मंच के मार्गदर्शन में लगातार समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। कार्यक्रम का संचालन बंदेशंकर सिंह ने किया और स्वागत भाषण निदेशक अशोक गोयल ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में कई कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत