टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में शनिवार को गरीबों को मुफ्त भोजन

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था का संचालन कर रही कंपनी इन ऑन कंस्ट्रक्शन ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। जहां एक ओर कंपनी रेलवे स्टेशन की पार्किंग को अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस कर रही है। दूसरी ओर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सप्ताह में एक दिन भोजन वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया है।

कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि प्रत्येक शनिवार को स्टेशन परिसर के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों को एक समय का पौष्टिक भोजन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार की रात्रि को रेलवे पार्किंग परिसर में भव्य रूप से भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

करीब 500 लोगों के बीच वितरित हुआ भोग

शनिवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 500 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म व स्वादिष्ट भोग वितरित किया गया। भोग वितरण का यह कार्य पूरी गरिमा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भोजन का भरपूर आनंद लिया और कंपनी की इस पहल की सराहना की। भोजन वितरण स्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। कंपनी की ओर से कई स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया था, जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित और शांतिपूर्वक संपन्न कराया। कतारबद्ध तरीके से सभी को भोजन प्रदान किया गया, जिससे अव्यवस्था की कोई स्थिति नहीं बनी।

कंपनी की योजना : लगातार जारी रहेगा यह सेवा कार्य

इन ऑन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई एकदिवसीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सेवा हर शनिवार को निरंतर जारी रहेगी। इसका उद्देश्य स्टेशन परिसर के आसपास रहने वाले ऐसे लोगों को राहत पहुंचाना है जो रोज़ाना पेट भर भोजन नहीं जुटा पाते।

हम मानते हैं कि समाज के प्रति हमारी भी कुछ ज़िम्मेदारियाँ हैं। इसलिए टाटानगर रेलवे स्टेशन की अत्याधुनिक पार्किंग सुविधा के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यहां के वंचित वर्ग को भी सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहायता मिल सके। यह भोजन सेवा अभियान अब हर शनिवार को चलेगा।” इस नेक पहल को स्थानीय लोगों और यात्रियों ने भी सराहा। कई लोगों ने कहा कि यदि अन्य कॉन्ट्रैक्टर या कंपनियाँ भी इसी तरह समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाएं तो एक बड़ा बदलाव संभव है।

यह सेवा कार्य जहां कंपनी के सामाजिक दृष्टिकोण को दर्शाता है, वहीं रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगह पर इसे आयोजित करना एक अनुकरणीय प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह पहल आगे चलकर और भी बड़ा रूप लेगी और अधिक लोगों तक मदद पहुँचेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोल्हान में हाथियों का कहर जारी: चांडिल में महिला की मौत, चाकुलिया में बुजुर्ग घायल

जमशेदपुर/सरायकेला : वन विभाग हाथियों से हमले की रोकथाम की घोषणाएं कर रहा है लेकिन इस समस्या से कम से कम फिलहाल तो निजात...

जेडीयू ने कई मोर्चों पर विपक्ष को घेरा, एनडीए की बैठक को एकता का प्रदर्शन बताया

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत