घाटशिला में बैंक ऑफ इंडिया का किसान माह समारोह

जमशेदपुर : बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 19 जुलाई घाटशिला स्थित जे. एन. पैलेस में “किसान माह समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय, मुंबई से श्री मनोज कुमार, महाप्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ श्री पंकज मिश्रा, आंचलिक प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, जमशेदपुर, श्री संजीव कुमार चौधरी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, पूर्वी सिंहभूम, श्री रवीकान्त चौधरी, मुख्य प्रबन्धक, जमशेदपुर शाखा तथा श्री सुदीप बारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन में श्री सुरभि कुमार, एसएमइयूसी , घाटशिला एवं श्री रवि शंकर सिंह, एसकेवाइके , घाटशिला सहित अन्य बैंक प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग रहा।

समारोह के दौरान कुल 400 स्वयं सहायता समूहों को ₹15 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। साथ ही, किसानों को वित्तीय सहायता एवं कृषि गतिविधियों में निरंतरता के उद्देश्य से कुल ₹5 करोड़ रुपये के केसीसी ऋण भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, एमएसएमई क्षेत्र के अंतर्गत ₹12 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिसमे घाटशिला क्लस्टर के अंतर्गत ₹7.5 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, एसएचजी महिलाएँ, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस आयोजन ने वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के प्रति बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

रामगढ़ में पुलिस-मुठभेड़, दुबे गिरोह का सदस्य घायल

रामगढ़ के भूरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दुबे गिरोह का सदस्य सनी सिंह घायल हुआ, हथियार भी बरामद किए गए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत