Timing of schools changed in Kolhan: प्रचंड गर्मी के कारण कोल्हान में निजी  व प्राइवेट स्कूलों का समय बदला,  जानिए कब तक प्रभावी रहेगा आयुक्त का आदेश

जमशेदपुर: प्रचंड गर्मी को देखते हुए उड़ान प्रबंधन के तीनों जिलों पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां के निजी व प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है.

कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार ने इस संबंध में तीनों जिलों के उपायुक्तों को पत्र जारी कर दिया है.

प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश के आलोक में तीनों जिलों में सरकारी व निजी स्कूलों में 17 जून तक निम्नांकित समय सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित की जाएंगी: 

1. कक्षा 01 से  05 तक का समय पूर्वाहन 06:30 बजे से पूर्वाहन 09:30 बजे तक रहेगा.

2. कक्षा 06 एवं उससे उच्चत्तर कक्षाओं का समय पूर्वाहन 06:30 बजे से पूर्वाहन 10:30 बजे तक होगा.

3. आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन पूर्वाहन 06:30 बजे से पूर्वाहन 09:30 बजे तक होगा.

कोल्हान आयुक्त ने  आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सरकारी विद्यालयों में बच्चों को देय पोषाहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का  भी निर्देश दिया गया है.

बताते चलें कि गर्मी के छुट्टी के बाद सरकारी स्कूल खुल चुके हैं जबकि प्राइवेट स्कूल 12 जून से खुलने वाले हैं. इस बीच स्कूलों में गर्मी के कारण छात्रों के बेहोश होने या घर पर बीमार पड़ने की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है.

इस विकट स्थिति को देखते हुए सरकारी शिक्षकों के संघ, अभिभावक संघ और अन्य संगठनों व संस्थाओं की ओर से प्रशासन से गुहार लगाई गई थी कि या तो गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी जाए या स्कूलों का समय बदला जाए. इसी के बाद कोल्हान के आयुक्त के स्तर से आदेश जारी किया गया है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

बोड़ाम प्रखंड में BLA-2 सदस्यों को SIR प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण: परविंदर सिंह

बोड़ाम: झारखंड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत