सूचना आयुक्त की नियुक्ति हुई तो हर रोज हेमंत सरकार के काले कारनामों की रिपोर्ट आएगी सामने: बाबूलाल मरांडी

गिरिडीह पहुंचे पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के कोई नेता नहीं है गिरिडीह सांसद से नाराज

गिरिडीहः शुक्रवार की शाम सूबे के पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी गिरिडीह पहुंचे। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की।

बातचीत के क्रम में पूर्व सीएम मंराडी ने कहा कि अगर राज्य में सूचना आयुक्त नियुक्त कर लिए जाएं तो हेमंत सरकार के काले कारनामे और साढ़े तीन साल के लूट की छूट की एक-एक रिपोर्ट हर रोज आती रहेगी, जिसका जवाब सूचना आयुक्त देते-देते थक जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल में एक भी दिन ऐसा नहीं कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में लूट न हुई हो और झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने भष्ट्र अधिकारियों को संरक्षण नहीं दिया हो।

शुक्रवार को गिरिडीह कांग्रेस नेताओं द्वारा हेमंत सरकार और दोनों विधायकों पर अनदेखी के लगाए गए आरोपों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा भाजपा नेता मंराडी ने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं का अदुंरुनी मामला है। लेकिन हकीकत यही है कि हेमंत सरकार के दिन पूरे हो चुके है।

एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता मरांडी ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करता है तो गांडेय में आजसू खुद को मजबूत कर रहा है।

यह कैसे तय हो जाएगा कि आजसू को गांडेय सीट दी जा रही है।

मरांडी ने इंकार किया कि जन पंचायत होना आजसू के दावेदारी को साबित करता है।

बातचीत के क्रम में पूर्व सीएम मरांडी ने इससे भी इंकार किया कि डुमरी उप चुनाव को लेकर फिलहाल कोई चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता बूथ मजबूत करने की है उसके बाद चुनाव लड़ने की।

बूथ मजबूत होगा, तो पार्टी के बेहतर छवि के प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के मेहनत पर चुनाव जीतेगें।

गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चाौधरी के कार्यकाल से भाजपा नेताओं की नाराजगी के सवाल का जवाब पूर्व सीएम मरांडी ने बड़े बेबाकी से देते हुए कहा कि नाराजगी जैसी कोई बात नहीं, बल्कि जब दल बड़ा होता है तो कुछ खटपट होना लाजिमी है। इसे नाराजगी नहीं कहा जा सकता।

इधर, गिरिडीह पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में ही पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा और अशोक उपाध्याय समेत कई नेता उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।

शुक्रवार की शाम सूबे के पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी गिरिडीह पहुंचे। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलामू में दिनदहाड़े लूट: सीएससी संचालिका को गोली मारकर 3 लाख लूटे

पलामू : मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएससी संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर...

फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए...

शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ का भव्य आयोजन, 106 आरएएफ वाहिनी बनी सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक इकाई

नई दिल्ली : शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत