Death sentence kadma: कदमा में पत्नी, दो मासूम बेटी व ट्यूशन टीचर की हत्या करने वाले दीपक को मिली फांसी की सजा

जमशेदपुर : पत्नी, दो मासूम बेटी और ट्यूशन टीचर की हत्या में दोषी करार टाटा स्टील के कर्मचारी दीपक कुमार सिंह को जमशेदपुर की अदालत ने गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई. चारों की हत्या 12 अप्रैल 2021 को कदमा थाना के तीस्ता रोड स्थित कंपनी क्वार्टर में बड़ी ही बेरहमी से कर दी गई थी.

मृतकों की फाइल फोटो

एडीजे 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने यह फैसला सुनाया.दीपक को धारा 302, 307, 379, 201 और 376(1) दोषी पाया था. में मामले में कुल 26 लोगों की गवाही हुई है.

उसने घटना अपनी पत्नी, दो बच्चियों और ट्यूशन टीचर पर हथौड़ा से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी. लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी. घटना को अंजाम देने के बाद उसने कमरे का एसी चला दिया था. इस बीच कमरे से दुर्गंध भी नहीं आ रही थी. पुलिस दरवाजा तोड़कर जब भीतर गयी तब ट्यूशन टीचर का शव बॉक्स पलंग से भीतर से बरामद किया गया था. कमरे में जगह-जगह पर खून पसरा हुआ था.

दीपक घटना को अंजाम देने के बाद अपनी बुलेट से ही राउरकेला फरार हो गया. बुलेट को उसने अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा दिया था.  ठीक तीन दिनों के बाद वह धनबाद पहुंचा था. यहां पर वह सूर्य बिहार कॉलोनी में स्थित एक होटल में रह रहा था. इस बीच रुपये के लिये वह एटीएम में गया था और पुलिस की गिरफ्त में आ गया था.

वारदात के ठीक चौथे दिन 16 अप्रैल 2021को वह गिरफ्तार हुआ था. सूचना पर जमशेदपुर की पुलिस टीम धनबाद गयी थी और उसे गिरफ्तार कर शहर लायी थी.
हालांकि घटना के बाद जमशेदपुर की पुलिस ने आरोपी दीपक का फोटो अखबारों में जारी कर दिया था. जगह-जगह पर इस्तेहार भी लगाया गया था. 

घटना के समय एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन थे जबकि सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डीसी ऑफिस में शव रखकर उग्र प्रदर्शन, 50 लाख की मांग

जमशेदपुर में युवक की मौत के बाद डीसी कार्यालय में शव रखकर उग्र प्रदर्शन हुआ, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख मुआवजे की मांग की।

शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ का भव्य आयोजन, 106 आरएएफ वाहिनी बनी सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक इकाई

नई दिल्ली : शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत