Xlri jamshedpur:हर तीसरे साल पर बदल जाती टेक्नोलॉजी, कर्मियों की नियमित ट्रेनिंग ज़रूरी : बीवीआर मोहन रेड्डी

जमशेदपुर: एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) की ओर से सीएक्सओ सेशन का आयोजन किया. जिसमें साइयंट कंपनी के संस्थापक अध्यक्ष व बोर्ड के सदस्य  बीवीआर मोहन रेड्डी मुख्य वक्ता  रूप  उपस्थित थे. एक्सएलआरआइ  के अविनाश रागी ने जहां उद्घाटन भाषण दिया वहीं  प्रो कनगराज अय्यालुसामी ने  बीवीआर मोहन रेड्डी का स्वागत किया. 

मौक़े पर  रेड्डी ने अपनी यात्रा और अपनी कंपनी के बारे में एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने कंपनी के विजन, मिशन और मूल्यों को साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने साइयंट की शुरुआत की और साइयंट के उत्तराधिकार की योजना के बारे में भी बात की. उन्होंने उद्यमी मानसिकता, इसके महत्व और हमें इसे कैसे विकसित करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने एक पीपीटी के माध्यम  से बताया कि आज के दौर में इनोवेशन व टेक्नोलॉजी कितना आवश्यक है. कहा कि कुछ समय अंतराल के बाद तकनीक बदल जाती है, इसलिए हर बदलाव के लिए मनुष्य को तैयार रहने की आवश्यकता है. साथ ही कहा कि समय-समय पर कर्मियों को हमेशा ट्रेनिंग देनी चाहिए, ताकि वे होने वाले बदलाव को स्वीकार करने के लिए सक्षम बने रहें. इस मौक़े पर सर्विस सेक्टर में बिज़नेस मॉडल इनोवेशन, कॉर्पोरेट इनोवेशन व डिजिटल ट्रांसफ़ॉरमेशन से जुड़ी बातें बतायी गयी. 

उन्होंने बताया कि किस तरह से साइएंट ने शुरुआती अधिग्रहण करना शुरू किया और तब से, 1999 से 2005 तक, यह विश्व स्तर पर विकसित हुआ. उन्होंने नए बाजारों और डिजाइन-आधारित उत्पादन के उपयोग के माध्यम से कंपनी के परिवर्तन पर भी चर्चा की . इस दौरान एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों ने कई सवाल भी किए जिसका उन्होंने जवाब दिया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सावधान! कहीं आप स्वर्णरेखा की मरी हुई मछलियों को सेवन तो नहीं कर रहे

स्वर्णरेखा का पानी प्रदूषित ही नहीं जहरीला होता जा रहा. प्रदूषित पानी नदी में छोड़ने के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही जमशेदपुर : जी...

बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कुसुंभा गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत