साकची में पेपर कारोबारी के घर चोरी का खुलासा, छह गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने बीते 9 सितंबर को साकची थाना क्षेत्र निवासी पेपर कारोबारी अजय कुमार मोदी के घर करीब 2 करोड रुपए से भी अधिक नकदी व जेवरात चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए छः अपराध कर्मियों को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम शैलेश मोदी, परवेज आलम अंसारी, रहमतुल्लाह उर्फ बटुक अंसारी, मोहम्मद अफरोज, निरंजन गौड़ और शेख इसराफिल बताया जा रहा है.

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की घटना में प्रयुक्त कटर, एक लोहे का बड़ा सब्बल, एक छोटा सब्बल, बांस की सीढ़ी, 7.70 लाख नगद, 6 मोबाइल, वाशिंग मशीन, वाटर प्यूरीफायर, रेफ्रिजरेटर, टीवी, चार पहिया वाहन, दो बुलेट, एक स्कूटी चांदी का सिक्का, बर्तन एवं पूजा का सामान बरामद किया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में गुप्तचरों की सूचना एवं तकनीकी छानबीन के क्रम में पता चला कि कांड के वादी के भाई शैलेश मोदी द्वारा ही घटना की साजिश रची गई थी. उन्होंने अपराध कर्मियों से संपर्क स्थापित किया एवं अपराधियों को सूचना दी गई कि वादी सपरिवार घर छोड़कर विदेश गए हैं.

इसके बाद सभी अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि सभी ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं.

पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

जमशेदपुर पुलिस के लिए इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत