आदित्यपुर विद्युतनगर में रेल ट्रैक के किनारे मिट्टी धँसने से दो महिलाओं की मृत्यु

जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युत नगर के समीप रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई.

उधर, मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि दोनों महिला विद्युत नगर में ही किराए के मकान में रहती थीं.

इनमें से एक का नाम मंजू संवैया और दूसरे का नाम टुनटुन था.

दोनों घर की लिपाई के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी लेने गई थी.

इसी दौरान भरभरा कर मिट्टी धंस गयी, जिसमें दोनों महिलाएं दब गईं.

जबतक राहत और बचाव कार्य शुरू होता, दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया था.

बता दें कि थर्ड लाइन के लिए रेलवे द्वारा खुदाई की गयी है. वहाँ मिट्टी लेने आसपास की महिलाएं जुटती हैं.

शनिवार को भी दोनों महिलाएं मिट्टी लेने गयी थीं.

उधर, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

आसपास की बस्ती के सैकड़ों महिला और पुरुष घटनास्थल पर जमा हो गये.

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के बाद दोनों महिलाओं के परिवार सदमे में हैं।

मिट्टी धँसने से आदित्यपुर में दो महिलाओं के मौत.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विश्व नेत्रदान दिवस: बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के नेताओं ने नेत्रदान का आह्वान किया

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं ने आमजन से नेत्रदान करने का...

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

जालंधर, 12 जून (आईएएनएस)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत