कदमा उलियान में भारी विरोध के बीच 2 दुकानें जेसीबी लगाकर ध्वस्त

प्रशासन की सख्ती दूसरे दिन भी जारी, अतिक्रमण तोड़ने का विरोध कर रहे परिवार के लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी

जमशेदपुर: शहर में लगातार दूसरे दिन अपराधियों के मनोबल को तोड़ने हेतु प्रशासन ने तीन जे.सी.बी. की मदद से दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया

साथ ही दो नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया।

दोनों नामजदों का नाम राजकुमार सिंह और अखिलेश सिंह बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ़्तारी बिस्टुपुर पुलिस ने क़दमा के उलियान अनिल सुर पथ, डी.वी.सी. सब स्टेशन के बगल में स्थित तथाकथित अवैध दुकान से की।

साथ ही दोनों दुकानों को जिला प्रशासन ने जुस्को द्वारा लाये गए तीन जे.सी.बी. की मदद से ध्वस्त कर दिया।

मौके पर आरोपियों के परिजनों के द्वारा भारी विरोध भी किया गया।

परिजनों के अनुसार पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है क्योंकि दुकानों का आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। परिजनों ने कहा कि उन्हें बिना कोई नोटिस दिये ही ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है जो बिल्कुल अनुचित है।

YaK3dvRsSskECQDVZrStyWZ8Lufb_66K9JI9Qc-Nh_rpQBJyTOV9izaH9Z3Hi5RM8-CapSTGwiccLP8SnJyK3ilkWlMG23_WRwqHZniTqaUHicwdlHfFJmYfdvaa9vtQ9c9_m2SkS5u2LK4jwTKJnLwqp7WCxmbLS765b7yqECHNYWmuoe8tONxYjA
परिजन प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरी कार्रवाई विधिसम्मत तरीके के की गयी है और ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने कार्रवाई का विरोध कर रहे परिजनों पर हल्के बल का प्रयोग भी किया और कथित अतिक्रमण को तोड़ दिया।

बता दें कि विगत दिनों बिस्टुपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला गैरेज के पास गणेश पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान साजिश के तहत अपराधियों ने क़दमा न्यू रानीकुदर निवासी शौकीत सिंह उर्फ़ किट्टू को घेरकर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था।

उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है।

घायल की माँ के बयान पर राजकुमार सिंह, राजू सिंह, अखिलेश सिंह, लालू सिंह समेत अन्य के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के तमाम आरोपी फरार थे।

इसी दौरान बीते गुरूवार को एक आरोपी अमन मिश्रा द्वारा घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी किया गया था, जिसमें उसने घटना को अंजाम दिये जाने के बाद भी खुद पर कोई कार्रवाई नहीं होने का दावा करते हुए जिला प्रशासन को खुली चुनौती दी थी।

इसके बाद प्रशासन तेजी से सक्रिय हो गया और इसने बीते शुक्रवार को ही क़दमा न्यू रानीकुदर रोड नंबर एक के पास स्थित राजकुमार सिंह की एक दुकान को तोड़ दिया था।

आज पुनः कार्रवाई करते हुए राजू सिंह और अखिलेश सिंह की दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

जेसीबी लगाकर कदमा उलियान में दो दुकानें प्रशासन ने ध्वस्त कर दीं।

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप

जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर चल रहे जन आंदोलन ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष...

बिहार: अरवल में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से चार लोगों की मौत

अरवल, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के अरवल में देर रात एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत