जमशेदपुर रजक समाज ने चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की
जमशेदपुर: जमशेदपुर रजक समाज कदमा मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव और आजादी का वास्तविक महत्व छात्रों को समझाने हेतु आजादी के थीम पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया।
समाज के सामुदायिक भवन में इसका आयोजन किया गया।
समाज के लगभग 50 छात्र-छात्राएँ इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं।
इस दौरान छात्रों ने आजादी के थीम पर अलग अलग तरह के पेंटिंग्स बनाये।
समाज के अध्यक्ष ने कहा कि इन छात्रों को आजादी का वास्तविक महत्व समझाना और देश के वीर नायकों के प्रति सम्मान हमेशा बनाये रखने के उद्देश्य को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

