सैरात बाजार के बढ़े किरायों में उपायुक्त न्यायालय से स्टे मिलने पर चैम्बर पदाधिकारी सम्मानित
चैम्बर भवन में जमशेदपुर विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों के व्यापारियों ने सैरात बाजार के बढ़े किरायों में उपायुक्त न्यायालय से स्टे मिलने पर चैम्बर पदाधिकारियों को किया सम्मानित
जमशेदपुर: पिछले दिनों जेएनएसी द्वारा टाटा स्टील से जमशेदपुर के बिष्टुपुर, साकची, गोलमुरी, टेल्को, कदमा, सोनारी इत्यादि क्षेत्र के सैरात बाजारों की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेने के बाद दुकानों के किरायें में अप्रत्याशित रूप में 700 गुना तक वृद्धि कर दी गई थी, जिसे वापस लेने हेतु सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेतृत्व में विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने उपायुक्त न्यायालय में अपील दायर की थी। इस अपील पर उपायुक्त न्यायालय ने संज्ञान लेते हुये बढ़े हुये किरायों को वसूलने पर स्टे लगा दिया है।
इसी खुशी में आज विभिन्न क्षेत्र के बाजारों के सैकड़ों व्यापारियों ने गाजे-बाजे के साथ चैम्बर पहुंचकर खुशी जाहिर की तथा चैम्बर पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन करते हुये उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर व्यापारियों ने कहा सिंहभूम चैम्बर ने व्यापारियों के हित में जो कदम उठाया और आंदोलन का बिगुल फूंका उसी का परिणाम है कि इसपर आज उपायुक्त न्यायालय ने स्टे लगा दिया है।
इससे उन सभी व्यापारियों का भी हित हुआ है जो चैम्बर सदस्य नहीं है।
चैम्बर अध्यक्ष ने इस आंदोलन के तहत चैम्बर में आयोजित पहली मीटिंग में यह घोषणा की थी कि चैम्बर केवल अपने सदस्यों के हित के लिये ही नहीं बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग के हित के लिये कार्य करने के लिये प्रतिबद्ध है।
व्यापारियों ने कहा कि इससे चैम्बर में हमारी आस्था और मजबूत हुई है कि अगर कभी भी व्यापारियों के विरूद्ध कोई गलत नीति अपनाई जायेगी तो चैम्बर नेतृत्वकर्ता के रूप अपनी भूमिका निभायेगा और अंजाम तक पहुंचायेगा।
ज्ञातव्य है कि जब जे.एनए.सी के द्वारा सैरात बाजारों के दुकानों के किराये में अप्रत्याशित रूप से सैकड़ों गुना वृद्धि कर दी गई थी तो दुकानदारों ने सर्वप्रथम चैम्बर में अपनी आस्था प्रकट करते हुये पहली बैठक चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में चैम्बर भवन में आयोजित कर चैम्बर को इसके विरूद्ध आंदोलन करने में नेतृत्व करने का आग्रह किया था।
तब चैम्बर पदाधिकारियों ने विभिन्न बाजारों के व्यापारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। उपायुक्त महोदया के साथ मुलाकात विरोध दर्ज कराई और उपायुक्त न्यायालय में अपील दायर की थी।
आज इस मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि यह सिंहभूम चैम्बर की जीत नहीं है बल्कि जमशेदपुर के व्यापारियों की जीत है और उनके सहयोग से संभव हुआ है।
उन्होंनें कहा कि भविष्य में अगर व्यापारी हित में चोट पहुंचाई जायेगी तो चैम्बर आगे आकर इसके विरोध में खड़ा होकर गलत नीतियों के विरूद्ध आंदोलन को धार देगा।
उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि यह खुशी की बात है आज उपायुक्त न्यायालय के द्वारा सैरात बाजारों के दुकानदारों को चोट पहुंचाने वाले दुकानों के किराये में अप्रत्याशित सैकड़ों गुना वृद्धि पर स्टे लगा दिया गया है।
मानद महासचिव ने भी व्यापारियों को संबोधित करते हुये कहा कि उनका सहयोग ही उन्हें मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसी तरीके से व्यापारी एकता बनाये रखनी है।
आज के कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष मुकेश मित्त, सचिव पीयूष चौधरी, व्यापारी राजू साहू, सुरेश गुप्ता, बिनय चक्रवर्ती, शंकर प्रसाद, उमेश प्रसाद, गिरधारी मोदी, किशोरी लाल, सोमनाथ तिवारी, विशाल राजा, प्रवीर राज, उमाशंकर, विशाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रमेश शर्मा, हेमन्त सिंह, महादेव लाल, विजय अग्रवाल, बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रमेश गुप्ता, बलदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रतापचन्द्र बघेला, अमर सिंह, राकेश गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, राजू पांडे, बिष्णुशंकर केसरी, निरंजन गौतम, कैलाश अग्रवाल, महावीर मोदी के अलावा जमशेदपुर के विभिन्न बाजारों के सैकड़ों व्यापारी दुकानदार मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन मानद महासचिव मानव केडिया ने किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक भालोटिया, पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, निर्मल काबरा, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, पीयूष चौधरी, भरत मकानी, अनिल जालान, सुकृति धूत, सत्यनारायण अग्रवाल, बी.एन. शर्मा, बजरंगलाल अग्रवाल, चन्द्रकांत जटाकिया, श्रवण देबुका, पवन नरेडी, नरेश मोदी, अभिषेक बजाज, अरूण गुप्ता, अनिल रिंगसिया, राजेश पसारी, अशोक मोदी, राजेश लोधा, दिलीप मुरारका नवलकिशोर वर्णवाल, एस.के. सिंह, महेश खीरवाल के अलावा काफी संख्या में सदस्यगण एवं अशोक भालोटिया के परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
