Jnac action; जमशेदपुर के साकची – बिष्टुपुर में पार्किंग व बेसमेंट की जांच शुरू, व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन पर 26 भवन मालिकों को नोटिस

जमशेदपुर : शहर के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्य क्षेत्र में निकाय से स्वीकृत नक्शा का उल्लंघन कर बहुमंजिली इमारतें बनाने और पार्किंग स्थल या बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट से कड़ी टिप्पणी सुनने के बाद निकाय प्रशासन हरकत में आया है और जांच अभियान शुरू करते हुए नोटिस देने की कारवाई पर फिलहाल अमल कर रहा है।

मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार दल बल के साथ साकची और बिष्टुपुर के कई इलाकों में गए और जहां पार्किंग स्थल बेसमेंट में कारोबारी गतिविधियां पाई गई तो उस भवन के मालिक को नोटिस जारी किया गया संबंधित स्थल पर नोटिस को चप्पा कर दिया गया।

नोटिस में संबंधित भवन मालिकों से एक सप्ताह के अंदर जगह को मूल रूप में लाने का निर्देश दिया गया है साथ ही कारोबारी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद कर देने को कहा गया है।

जमशेदपुर अक्षेस की ओर से मंगलवार को 26 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया उनसे एक सबका के भीतर आर्थिक के गतिविधियों को बंद कर अपने खर्च पर संबंधित स्थान को मूल रूप में करने का निर्देश दिया गया। यदि कोई मकान मालिक ऐसा नहीं करेगा तो प्रशासन अवैध निर्माण को तुड़वा कर उसका खर्च मकान मालिक से वसूल करेगा।

इन भवन मालिकों को नोटिस जारी
1.होटल सेंटर प्वाइंट  बिष्टुपुर  
2.पंचरेनू अपार्टमेंट बिष्टुपुर  
3 आस्था ट्रेड सेंटर बिष्टुपुर  
4.श्री कृष्णा सिन्हा संस्थान  बिष्टुपुर  
5.उलियान कदमा उपहार अपार्टमेंट
6.  कदमा  मंगल टावर
7. बिष्टुपुर  मिलेनियम टावर
8. बिष्टुपुर हीरो शोरूम
9. कदमा कौशल कंचन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
10.अनूप कुमार चटर्जी होल्डिंग संख्या 104 एसएनपी एरिया साकची
11.मनोजित सेनगुप्ता एवं अन्य होल्डिंग संख्या 105 एसएनपी एरिया साकची
12.रितेश चंद्र राय होल्डिंग संख्या 107 एसएनपी एरिया साकची
13.रंजीत सिंह एवं  शेफाली सिंह होल्डिंग संख्या 109 एवं 110 एसएनपी एरिया साकची
14.मीरा सिन्हा पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर सुचित सिंह एवं अन्य होल्डिंग संख्या 111 एसएनपी एरिया साकची
15.एस सी  बासु, एस के खेमका, होल्डिंग संख्या 112 एसएनपी एरिया साकची
16. कहकशा नाहिद  होल्डिंग संख्या 102 ठाकुर बाड़ी रोड एसएनपी एरिया  साकची
17.गिरीश कुमार तिवारी एवं अन्य होल्डिंग संख्या 53 एसएनपी एरिया साकची
18.बी एन चौधरी एवं अन्य अनूप कुमार चटर्जी होल्डिंग संख्या 01 एसएनपी एरिया साकची
19.आर पी ठाकुर एवं अन्य होल्डिंग संख्या 54 एसएनपी एरिया साकची
20.अनूप कुमार चटर्जी एक्स होल्डिंग संख्या 104 एसएनपी एरिया साकची
21.रितेश चंद्र राय होल्डिंग संख्या 107 एसएनपी एरिया साकची
22.पुष्पा देवी  संतोष अग्रवाल एवं अन्य होल्डिंग संख्या 58  एसएनपी एरिया साकची
23.भुनेश्वर शुक्ला एवं अन्य होल्डिंग संख्या 52 एसएनपी एरिया साकची
24. महेंद्र कौर एवं अन्य होल्डिंग संख्या 1 , काशीडीह
25. कुंती देवी, काशीडीह, बस्ती कालीमाटी रोड, साकची
26. होल्डिंग संख्या 171, गंगा रीजेंसी, साकची।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत