Rahul gandhi conviction: राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई, जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

जमशेदपुर : गुजरात में सूरत कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई सजा के खिलाफ जमशेदपुर में युवा कांग्रेस की ओर से विरोध शुरू कर दिया गया है. इस क्रम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साकची गोल चक्कर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए केंद्र की सरकार पर तंज कसा.साथ ही 2024 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही,

 कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को झूठा बताते हुए देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी का मुद्दा उठाया. यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लोगों को गुमराह किया गया है .  मोदी ने कहा था कि सत्ता में आते ही पूरे देश में युवाओं को रोजगार मिलेगा पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

नीरज सिंह ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है .उस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. इन्हीं सब मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में मोदी सरकार के खिलाफ के आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

झारखंडः गढ़वा में सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 दिनों में राज्य में ऐसी 11वीं घटना

गढ़वा, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड टी20 लीग में जीत के साथ आगाज पर नजर, 10 जून को पहला मुकाबला खेलेगी जमशेदपुर स्टीलर्स

जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए...

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल रेलवे ने मानसून से पहले मुंबई मंडल में तैयारी तेज कर दी है। सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत