Surbhi kavi sammelan: जमशेदपुर में सुरभि के कवि सम्मेलन में बही मस्ती की फुहार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत तमाम श्रोताओं ने जमकर उठाया आनंद

जमशेदपुर : साहित्य, संस्कृति व कला को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन शहर के सबसे बड़े सभागार लोयोला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में खचा-खच भरे लोगों के बीच सम्पन्न हुआ.इसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवियों राव अजातशत्रु (उदयपुर), जानी बैरागी राजोद (मध्य प्रदेश), आशीष अनल (लखनऊ), राधेश्याम भारती ( प्रयागराज), सुश्री मणिका दूबे (जबलपुर, मप्र) व श्रीमती भुवन मोहिनी (इंदौर, मप्र) आदि ने अपनी रचनाओं, कविताओं एवं चुटुली व्यंग्य से श्रोताओं को हँसाया एवं गुदगुदाया.

 उक्त अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय  मामलों के मंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. उनके अलावा झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित थे. 

उक्त अवसर पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने सुरभि के संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द दोदराजका (अग्रवाल) को इस कवि सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि शहर में हास्य कवि सम्मेलन की शुरूआत सुरभि द्वारा ही की गई थी और पिछले 22 वर्षों से प्रतिवर्ष (कोरोना काल को छोड़कर) होली के अवसर पर सफलता पूर्वक अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलन का अत्यंत भव्यता के साथ आयोजन किया जाता रहा है.

 उक्त अवसर पर सुरभि के अध्यक्ष  गोविन्द दोदराजका  ने श्रोताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कवि सम्मेलन के सफल आयोजन में सुरभि के सचिव चन्द्रदेव सिंह राकेश एवं संयोजक इंदर कुमार अग्रवाल के अतिरिक्त सभी लोगों का सराहनीय योगदान रहा. साथ ही इस अवसर पर समाज सेवी ए.के. श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- ‘हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी उनकी गाथा’

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी...

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत