Govindpur rudra yagya: गोविंदपुर में पंच दिवसीय रूद्र यज्ञ व शिव प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू, पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर हाट बाजार के श्री श्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर में पांच दिवसीय रूद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय  बना हुआ है. अभी का आयोजन कर ले कर भक्तों में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा है. कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान लोगों के बीच भक्ति का यह ज्वार साफ तौर पर दृष्टिगोचर होता दिखा.

आयोजन के लिए पवित्र जल भरने को महिलाएं और पुरुष कलश लेकर कार्यक्रम स्थल से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सोनारी के दोमुहानी तट पर पहुंचे थे दोमुहानी तक स्वर्णरेखा व खरकई  नदियों का संगम है ऐसी मान्यता है कि  संगम का जल अति पवित्र होता है इस कारण श्रद्धालुओं का प्रयास रहता है कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन में संगम का जल अवश्य लाया जाए.

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन से जुड़े और जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि  5  दिवसीय  रूद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन श्री श्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस मंदिर में किया गया है. इसी के लिए सोमवार को पवित्र कलश यात्रा निकाली गई.

इससे पहले कलश यात्रा में शामिल होने के लिए 500 से ज्यादा महिलाओं का समूह सुबह 7 बजे मंदिर प्रांगण में एकत्र हुआ और फिर वहां से गाजे-बाजे के साथ भक्तों का समूह जयकारे लगाते और भजन कीर्तन करते हुए बसों व अन्य वाहनों से सोनारी दोमुहानी घाट के लिए प्रस्थान किया.

 दोमुहानी तट पर पूरे विधि विधान के साथ आचार्य पंडितों ने कलशो में जल भरवाया. इसके बाद वहां से सभी लोग कलश लेकर गोविंदपुर गोविंदपुर दुर्गा पूजा मैदान पहुंचे यहां से माथे पर कलश लेकर पदयात्रा कर महिलाएं व अन्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

 उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर लोगों का जबरदस्त सहयोग और समर्थन मिल रहा है. जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह भी अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय हैं. पूरा इलाका भक्ति में हो चुका है . आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों के लोग भी इसमें बड़ी संख्या में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि 2 मार्च को नगर भ्रमण और 3 मार्च को भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

महेंद्र नारायण सिंह के निधन से मानगो में शोक की लहर

मानगो के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टाटा स्टील के पूर्व कर्मी रहे सिंह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत