जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर हाट बाजार के श्री श्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर में पांच दिवसीय रूद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. अभी का आयोजन कर ले कर भक्तों में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा है. कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान लोगों के बीच भक्ति का यह ज्वार साफ तौर पर दृष्टिगोचर होता दिखा.
आयोजन के लिए पवित्र जल भरने को महिलाएं और पुरुष कलश लेकर कार्यक्रम स्थल से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सोनारी के दोमुहानी तट पर पहुंचे थे दोमुहानी तक स्वर्णरेखा व खरकई नदियों का संगम है ऐसी मान्यता है कि संगम का जल अति पवित्र होता है इस कारण श्रद्धालुओं का प्रयास रहता है कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन में संगम का जल अवश्य लाया जाए.

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन से जुड़े और जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि 5 दिवसीय रूद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन श्री श्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस मंदिर में किया गया है. इसी के लिए सोमवार को पवित्र कलश यात्रा निकाली गई.
इससे पहले कलश यात्रा में शामिल होने के लिए 500 से ज्यादा महिलाओं का समूह सुबह 7 बजे मंदिर प्रांगण में एकत्र हुआ और फिर वहां से गाजे-बाजे के साथ भक्तों का समूह जयकारे लगाते और भजन कीर्तन करते हुए बसों व अन्य वाहनों से सोनारी दोमुहानी घाट के लिए प्रस्थान किया.
दोमुहानी तट पर पूरे विधि विधान के साथ आचार्य पंडितों ने कलशो में जल भरवाया. इसके बाद वहां से सभी लोग कलश लेकर गोविंदपुर गोविंदपुर दुर्गा पूजा मैदान पहुंचे यहां से माथे पर कलश लेकर पदयात्रा कर महिलाएं व अन्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर लोगों का जबरदस्त सहयोग और समर्थन मिल रहा है. जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह भी अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय हैं. पूरा इलाका भक्ति में हो चुका है . आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों के लोग भी इसमें बड़ी संख्या में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि 2 मार्च को नगर भ्रमण और 3 मार्च को भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.
