टाटा वर्कर्स यूनियन ने 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित, विदाई समारोह में दी नई पारी की शुभकामनाएं

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) ने अपनी मासिक परंपरा को जारी रखते हुए टाटा स्टील के 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों के लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वर्षों के समर्पित योगदान को याद करते हुए उन्हें बुके और गिफ्ट वाउचर देकर सम्मानित किया गया।

दिवंगत रेणुका चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत भावुक माहौल में हुई। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी के 4 जुलाई को हुए आकस्मिक निधन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।

यूनियन ने गिनाईं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं

समारोह का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने किया। कार्यक्रम में महासचिव सतीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि तथा सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में महासचिव सतीश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने यूनियन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस और कैंसर रेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी यूनियन हर आवश्यकता के समय उनके साथ खड़ी रहेगी।

सेवानिवृत्ति को बताया नई शुरुआत

कार्यक्रम के अंत में सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद और सक्रिय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई और सार्थक शुरुआत है, जिसे सकारात्मक सोच के साथ अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों के लंबे योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Tata Steel Zoological Park में वन महोत्सव 2026 का समापन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 90 से अधिक विद्यार्थियों ने किया...

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन महोत्सव 2026 का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। ‘एक पेड़ माँ के नाम’...

जमशेदपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बोले सरयू राय, राजनीति में सभी विचारधाराओं का अध्ययन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि राजनीति से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को भारत के राजनीतिक इतिहास, विभिन्न विचारधाराओं और देश...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

बैंक जॉब अलर्ट: आईओबी में 750 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक मौका

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर से करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961...

जमशेदपुर : पटमदा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 155 ने किया आवेदन, 124 को मिला लर्नर लाइसेंस

जमशेदपुर : अब पूर्वी सिंहभूम जिले के लोगों को ड्राइिवंग लाइसेंस के लिए जिला परिवहन कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। जिला...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत