सरायकेला में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: अफवाहों से रहें सावधान, हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की अफवाहें पूरी तरह भ्रामक : उपायुक्त

सरायकेला : सरायकेला जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना निर्धारित प्रक्रिया के नहीं हटाया जाएगा।

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में पुनरीक्षण अभियान की पूरी समय-सारिणी साझा करते हुए लोगों से भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने और सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की अफवाहें पूरी तरह भ्रामक है।

निर्धारित सत्यापन और मैपिंग प्रक्रिया के तहत सभी योग्य मतदाताओं के नाम नई मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें तथा मतदाता सूची अद्यतन कार्य में प्रशासन का सहयोग करें।

बताया कि एसआईआर-2026 के लिए 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। पुनरीक्षण की तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण कार्य 20 जून से 29 जून 2026 तक पूरा किया जाएगा।

इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी संपन्न होगा।

उन्होंने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने का अवसर रहेगा।

प्राप्त दावों और आपत्तियों के निष्पादन तथा नोटिस संबंधी प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार तथा पारुल सिंह भी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में बिल पास करने के नए नियम लागू, सुबह 10 से रात 8 बजे तक ही होगी कोषागारों में स्वीकृति

रांची : झारखंड के दर्जनभर कोषागारों से अवैध वेतन निकासी का मामला उजागर होने के बाद झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के...

चाईबासा सीमेंट प्लांट को फिर से शुरू करने की मांग तेज, पूर्व जीएम की पत्नी ने पीएम मोदी को लिखा भावुक पत्र

जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित बंद पड़े चाईबासा सीमेंट प्लांट को दोबारा शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

प्रधानमंत्री मोदी का 20 जून को ओडिशा दौरा, राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत