भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए छह अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई अदालत के आदेश के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा और कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार, भालूबासा गोलचक्कर के समीप रहने वाले अजय नाथ ने वर्ष 2024 में अपने घर के सामने संचालित हो रही दुकानों को लेकर अदालत में मामला दायर किया था।

उनका आरोप था कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बनाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अजय नाथ के पक्ष में फैसला सुनाया और अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया।

कोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

जेसीबी की सहायता से एक-एक कर सभी दुकानों को तोड़ दिया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए अभियान जारी रखा।

जिन लोगों की दुकानें हटाई गईं, उनमें आशीष कुमार सोनकर, हरे कृष्णा पुथल, मनोज कुमार, संजय कुमार, शीतल और आरती शामिल हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी कहा गया कि वक्त लग सकता है कि लेकिन अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत