मानगो एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

जमशेदपुर : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाइओवर) परियोजना का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विद्युत वरण महतो सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

करीब 10 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जमशेदपुर की प्रमुख आधारभूत संरचना योजनाओं में शामिल किया गया है। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकास और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास जताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के पूरा होने के बाद मानगो, डिमना चौक और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी हुई ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।

सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि परियोजना का एक हिस्सा वन विभाग की भूमि से संबंधित है, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण कार्य की रफ्तार अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है।

उन्होंने राज्य सरकार और वन विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनुमति एवं भूमि उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा यात्रा का समय भी कम होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी और वर्ष 2026 के अंत तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने से जमशेदपुर को आधुनिक यातायात अवसंरचना का एक महत्वपूर्ण उपहार मिलेगा।

बहरहाल योजना अच्छी है। उपयोगी है और जमशेदपुर के लोगों के लिए सौगात है लेकिन सवाल उठ रहा है कि कोई भी योजना तय सीमा में पूरा नहीं हो पा रही है। यह व्यवस्था पर सवाल है। डिमना रोड फ्लाईओवर भी समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। 2026 तक एलिवेटेड कोरिडोर परियोजना के पूरा होने पर संदेह है। परियोजना यदि तय समय पर पूरा नहीं हो पाती है तो सरकार के राजस्व और समय दोनों का नुकसान होता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

डिमना मेन रोड पर शटर तोड़ ₹80 हजार की चोरी

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना मेन रोड पर फल और ड्राई फ्रूट दुकान का शटर तोड़कर ₹80 हजार नकद चोरी कर ली गई। पुलिस आसपास के कैमरों की जांच कर रही है।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

पटमदा की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने लंबित भुगतान व सुविधाओं की मांग उठाई, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सीडीपीओ के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत