कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की याचिका खारिज की

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने नगर पालिकाओं में भर्ती से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनके खिलाफ दर्ज ‘एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट’ (ईसीआईआर) को रद्द करने की मांग की थी।

जस्टिस कृष्णा राव की सिंगल जज वेकेशन बेंच ने बोस को जमानत की अर्जी दाखिल करने की सलाह दी। जज ने इस मामले में तेज सुनवाई के लिए बोस की अर्जी भी खारिज कर दी।

नगर पालिका में नौकरी के बदले पैसे लेने के मामले में लंबी पूछताछ के बाद 11 मई की रात ईडी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से बोस अभी तक न्यायिक हिरासत में हैं।

सोमवार को बोस के वकील ने कोर्ट को बताया कि हालांकि इस मामले को दिन की सुनवाई की सूची में शामिल किया जाना था लेकिन सूची में न होने के कारण वे तत्काल सुनवाई के लिए विशेष अनुरोध कर रहे हैं।

हालांकि, सिंगल-जज वेकेशन बेंच इस तर्क से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थी। जस्टिस राव ने ईसीआईआर को रद्द करने की याचिका पर तेज सुनवाई की जरूरत पर सवाल उठाया।

इसके बाद, उन्होंने वकील को सलाह दी कि अगर उन्हें जरूरी लगे तो वे इस मामले में जमानत की अर्जी दाखिल कर सकते हैं। अगली सुनवाई जुलाई में तय की गई थी।

उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे बोस हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार गए थे।

सुजीत बोस पर भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान साउथ दमदम नगर पालिका में नौकरी पाने वालों के नामों की गैरकानूनी रूप से सिफारिश करने का आरोप है। ईडी सूत्रों के अनुसार, सूची में लगभग 150 नौकरी चाहने वालों के नाम शामिल हैं।

ईडी ने कहा कि भ्रष्टाचार से कमाए गए पैसे बैंक खातों में गए हैं। इसलिए, कई बैंक खातों से जुड़ी जानकारी की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी से पहले, ईडी ने सुजीत बोस के घर और दफ्तर पर छापा मारा था। इसके साथ ही, केंद्रीय जांच अधिकारियों ने उस ढाबे की भी तलाशी ली थी, जिसे पूर्व मंत्री चला रहे थे।

डीकेएमपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा, परिवार को नौकरी, आवास का ऐलान

विशाखापत्तनम, 9 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे के बाद केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने...

इंडिया अलायंस की बैठक पर भाजपा नेताओं का पलटवार, कहा- बिखरा हुआ गठबंधन

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। 8 जून को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा के नेताओं ने विपक्षी दलों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत