ट्रक लूटने वाले मास्टरमाइंड को उन्नाव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

उन्नाव, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश ने हाल ही में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि 26 मई को कानपुर निवासी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा थाना अजगैन पर सूचना दी गई कि 25 मई की रात 11 बजे बजे ट्रक चालक नीरज कुमार निवासी फतेहपुर मेरे ट्रक में सामान लोड करके आशाखेड़ा थाना सोहरामऊ से कानपुर के लिए निकला था। ड्राइवर रात 12.30 बजे टोल प्लाजा से निकला, जिसे मैं ट्रक में लगे जीपीएस से ट्रैक कर रहा था। करीब 1 घंटे बाद ट्रक जीपीएस द्वारा लखनऊ की तरफ वापस जाते दिखाई दिया। इसके बाद मैं अपनी कार से ट्रक की तलाश में निकला। वापस जाते हुए ट्रक की लोकेशन टोल प्लाजा के पास तक की ही मिली। लोकेशन पर जाकर देखा तो वहां ट्रक चालक नीरज पड़ा हुआ था और ट्रक मौके पर नहीं था।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना अजगैन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा टीमों का गठन कर सक्रिय किया गया। इस टीम ने कुशीनगर के कसया से लूटा हुआ माल और कंटेनर बरामद कर लिया। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी विकास ने बताया कि उसका साथी और इस लूट का मास्टरमाइंड बिहार के मोतिहारी निवासी छुट्टन दोबारा गोदरेज के वेयरहाउस लूट करने के इरादे से गया था।

29-30 मई की देर रात तीन बजे एसओजी थाना अजगैन व सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरुद्वारा रोड नवाबगंज में एक संदिग्ध व्यक्ति घटना करने की फिराक में बैठा है। सूचना पर स्वॉट, सर्विलांस टीम व पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ में उक्त बदमाश ने अपना नाम छुट्टन चौधरी बताया। बदमाश द्वारा थाना अजगैन में दर्ज मुकदमे से संबंधित लूट की घटना करना स्वीकार किया गया है। पुलिस द्वारा बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है।

ओपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग...

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

8 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी, 28 बैंकों के कर्मी होंगे शामिल

जमशेदपुर : क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 8 जून सोमवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस...

सोनारी बगलामुखी धाम में 48 घंटे की अखंड धूनी तपस्या शुरू, विश्व कल्याण के लिए हो रही विशेष साधना

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित दो मुहानी संगम तट पर अवस्थित श्री पंच दशनाम जूना किन्नर अखाड़ा (झारखंड) के महामाई बगलामुखी धाम में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत