JAC बोर्ड परीक्षा में प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर का शानदार प्रदर्शन, सागर पाल प्रथम स्थान पर रहे

जमशेदपुर। 23 अप्रैल, गुरुवार को विद्या विकास समिति, झारखण्ड से संबद्ध बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, विद्यालय के विद्यार्थियों ने झारखण्ड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता ने क्षेत्र में शिक्षा के उच्च मानकों को पुनः स्थापित किया है।
विद्यालय के टॉप 10 :-

प्रथम – सागर पाल : 472/500 (94.40%)
द्वितीय – किरण मांझी : 454/500 (90.80%)
तृतीय – सुमन दास : 447/500 (89.40%)
चतुर्थ – कोमल कुमारी : 442/500 (88.40%)
पंचम – संयुक्ता डे : 435/500 (87%)
षष्ठ – आयुषी कुमारी : 426/500 (85.20%)
सप्तम – आदर्श कुमार शर्मा : 425/500 (85%)
अष्टम – काकोन साहू: 420/500 (84%)
नवम – शांतनु बारिक : 418/500 (83.60%)
दशम – सृष्टि नायक : 417/500 (83.40%)

भैया सागर पाल ने 472 (94.40%), किरण मांझी ने 454 (90.80%) और सुमन दास ने 447 (89.40%) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान में रहे।
विद्यालय के सचिव अरविंद कुमार पाण्डेय ने इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों हार्दिक बधाई दी l विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह , प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि और समिति सदस्य वी. जयशंकर जी ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि वे इसी प्रकार मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ते रहें और सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
विद्यालय की अनुशासित शिक्षा प्रणाली, संस्कारयुक्त वातावरण भैया-बहनों की की मेहनत, आचार्य एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन ने इस उत्कृष्ट परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में चार हजार ईवीएम जलने पर इमरान मसूद ने जताई चिंता, बोले- देश को अब जागने की जरूरत

सहारनपुर, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईवीएम के कथित दुरुपयोग लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में हाल की...

धनबाद में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर - धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां असम की एक युवती को काम दिलाने का झांसा देकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत