किराया वृद्धि के विरोध में जेएनएसी कार्यालय के समक्ष व्यापारियों ने दिया धरना

जमशेदपुर। शहर के बाजारों में अचानक किराया बढ़ाए जाने के फैसले के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने जेएनएसी (जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी) कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किराया वृद्धि के फैसले को पूरी तरह से अवैध बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

धरना स्थल पर जुटे व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना, बैठक या सहमति के बाजारों का किराया बढ़ा देना पूरी तरह मनमाना और अन्यायपूर्ण निर्णय है। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब वर्षों से किराया तय प्रक्रिया के तहत निर्धारित होता रहा है, तो अचानक इस तरह का फैसला कैसे लिया गया।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जेएनएसी को बाजारों का किराया बढ़ाने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। यदि किसी उच्च अधिकारी या सरकार के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, तो उसका लिखित आदेश सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक प्रशासन इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखा रहा है, जिससे व्यापारियों के बीच असंतोष और बढ़ता जा रहा है।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में व्यापार पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में अचानक किराया बढ़ाना उनके लिए आर्थिक बोझ को और बढ़ा देगा। छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।

धरने के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे इस आंदोलन को और तेज करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन से लेकर राज्य स्तर तक अपनी आवाज उठाई जाएगी और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए व्यापारियों ने बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर विरोध जताया। मनमानी नहीं चलेगी, किराया वृद्धि वापस लो, जैसे नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। इस दौरान हरविंदर सिंह मंटू,राजा दत्त, अनिल गुप्ता, बंटी सिंह, मनोज सिंधी, सहित कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तमिलनाडु : सीएम विजय के तलाक मामले पर चेंगलपट्टू कोर्ट में आज सुनवाई

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की...

गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत