आजादनगर में हाल ही में युवक जेल छूटकर आया था बाहर, चोरी की बाइक समेत फिर धराया, कबूला जुर्म

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

घटना 24 मार्च 2026 की देर रात करीब 1:10 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि आजादनगर के रोड नंबर-17, ग्रीन वैली रोड निवासी मो. तौफिक उर्फ बाबू अपने घर में चोरी की बाइक छिपाकर रखा हुआ है।

सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। उसके बाद आजादनगर थाना में सनहा संख्या-04/26 दर्ज किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से यूपी नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल (UP70BW2315) बरामद की गई।

मौके से 25 वर्षीय मो. तौफिक उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने बरामद बाइक को जब्त करते हुए विधिवत जप्ती सूची तैयार की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

इस संबंध में आजादनगर थाना कांड संख्या-26/26, दिनांक 24 मार्च 2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत