एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर परसुडीह निवासी मरीज ने दी जान, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक परसुडीह क्षेत्र का निवासी था और उसे 16 मार्च को अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, वह एचआईवी और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था।पहले से सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। समय-समय पर वह एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती होता रहा था।

बताया गया कि देर रात मरीज ने दो बार वार्ड से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी मां ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया। हालांकि, तड़के करीब 4 बजे मां की आंख लग गई। इसी दौरान मरीज खिड़की पर चढ़ गया। मां के जागने और रोकने के प्रयास के बावजूद वह नीचे कूद गया।

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी-कांग्रेस के विलय की अटकलों पर लगा ब्रेक, ऋतब्रत बनर्जी बोले- हम नहीं जा रहे हैं

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से...

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों ने प्रदेशवासियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत