जमशेदपुर में 16 से 22 मार्च तक एनआरएआई नेशनल कोचेस कोर्स का आयोजन

जमशेदपुर। जमशेदपुर में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के शिक्षा कार्यक्रम के तहत राइफल एवं पिस्टल के लिए नेशनल कोचेस कोर्स का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन झारखण्ड स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत भारतीय कोचों के ज्ञान को अद्यतन करने और उन्हें आधुनिक शूटिंग तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

यह सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होटल अलकोर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को राइफल एवं पिस्टल शूटिंग के तकनीकी पहलुओं, प्रशिक्षण की आधुनिक पद्धतियों, सुरक्षा मानकों तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की विधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

वहीं एसोसिएशन के महासचिव पवन सिंह ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से शूटिंग खेल को बढ़ावा मिलेगा और नए कोच तैयार होंगे, जिससे उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच ‘मॉक वोटिंग’ टेस्ट करा रही कांग्रेस

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले चुनाव एक हाई-स्टेक राजनीतिक लड़ाई में तब्दील हो गए...

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसान आत्महत्या रोकथाम को प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया

भुवनेश्वर, 12 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनरुद्धार और विभिन्न किसान-केंद्रित पहलों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत