मारवाड़ी महिला मंच के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़ा यह आयोजन सेवा और मानवता की भावना को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समूह केंद्र सीआरपीएफ, जमशेदपुर की क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष रेनू सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समूह केंद्र सीआरपीएफ जमशेदपुर के पुलिस उप-महानिरीक्षक रमेश कुमार ने मंच की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मौजूदा समय का सबसे जरूरी और पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में इस प्रकार के आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों को मानवीय कर्तव्यों के प्रति प्रेरित भी करते हैं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि यह सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है।

इस अवसर पर डॉ उर्मिला गाड़ी (डीआईजी मेडिकल), पंकज सिंह (कमांडेंट), नीरज कुमार (उपकमांडेंट), पवन कुमार (उपकमांडेंट), जफर आलम और मकसूद आलम (सहायक कमांडेंट) सहित मंच की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता और अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके इस मानवीय योगदान की प्रशंसा की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर...

बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक के पांच बैंक खाते फ्रीज

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आदित्यपुर में लालू के 79वें जन्मदिन पर 79 पाउंड का केक काटा, पुरेंद्र बोले- लालू व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं

गम्हरिया : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav के 79वें जन्मदिन के अवसर पर लालू विचार केंद्र,...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत