रामगढ़ में जेवर व्यवसायी को लूटने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़। गोला थाना क्षेत्र में एक जेवर व्यवसायी को लूटने वाले गिरोह के चार अपराधियों को पुलिसने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लूट कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा, अल्टो कार, पल्सर बाइक, और एक बुलेट जब्त की गई है। साथ ही लुटेरों की ओर से लूटा गया जेवर भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मो सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू उर्फ मास, ऐनुल अंसारी, दीपक कुमार और मोइन अंसारी का नाम शामिल है।एसपी अजय कुमार ने बताया कि 4 फरवरी को गोला के बिहारी ज्वेलर्स के मालिक बिहारी प्रसाद स्वर्णकार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुकरीगढ़ा भेड़ा पुल के पास अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और हथियार का भय दिखाकर 70000 नगद, आभूषण से भरा थैला, मोबाइल, बाइक की चाबी लूट ली। इस मामले में बिहारी प्रसाद के बयान पर गोला थाने में मामला दर्ज किया गया था।एसपी अजय कुमार ने बताया कि डीएसपी हेड क्वार्टर चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि केरेडारी निवासी दीपक कुमार रांची में रहकर लूट की एक दूसरी वारदात को अंजाम देने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दीपक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा गोली, एक सोने का कान बाली, एक पल्सर बाइक, कांड में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद किया गया।दीपक की निशानदेही पर तीन अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए। एसपी ने बताया कि मो सद्दाम, ऐनुल अंसारी और मोइन अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 8 जोड़ा सोने का कानबाली, दो सोने का चेन चार, चार मंगलसूत्र और एक अल्टो कार बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग शातिर अपराधी हैं। मो सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू और मास 30 वर्ष का है। लेकिन उसके खिलाफ बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग जिले में नौ कांड दर्ज हैं। वह अब तक तीन बार जेल जा चुका है।ऐनुल अंसारी के खिलाफ हजारीबाग और रामगढ़ जिले में तीन वारदात दर्ज हैं और वह भी तीन बार जेल जा चुका है। मुइन अंसारी के खिलाफ पेटरवार थाने में मामला पहले भी दर्ज हो चुका है। दीपक सबसे शातिर अपराधी है। वह उसके खिलाफ चार मामले पहले ही दर्ज हैं।वह चार बार जेल भी जा चुका है।एसपी ने बताया कि लुटेरों के इस गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी छापेमारी जारी है। यह गिरोह बाइक और कार से लंबे समय तक रेकी कर जेवर व्यवसायियों को अपना शिकार बनाता था। इस गिरोह में दर्जनों लोग के शामिल होने का पुख्ता प्रमाण है।अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगी टीम में गोला सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, कुमार प्रभात रंजन, संजय कुमार रजक शामिल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

11 से 15 जून ही नहीं, पूरे महीने दिखेगा आसमान में अद्भुत ‘प्लैनेट परेड’, जानें क्या है ‘एक्लिप्टिक’

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की 'प्लैनेट परेड' सिर्फ 11 से...

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत